High Quality Content Kaise Likhe (#7 Awesome Strategies)

  • Post author:
  • Post last modified:

मैं जानता हू आप अपने ब्लॉग के लिए एक हाई क्वालिटी कंटेंट लिखना चाहते है Am sure, यह पोस्ट पढ़ने से आपको ऐसे तरीके मिलेंगे जिससे आप अपने ब्लॉग के लिए हाई क्वालिटी कंटेंट लिख पाएंगे। शुक्र है आप यहाँ है

मैं आपके साथ हाई क्वालिटी कंटेंट लिखने की #7 Awesome Strategies शेयर करने वाला हूँ।हम इस पोस्ट यही जानेंगे की अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए एक High Quality Content kaise likhe 

Let’s start…

हम ये सब क्यों कर रहे है ?

गूगल अपने SERPs (Search Engine Result Page) को और बेहतर बनाने के लिए अपने एल्गोरिथ्म में छोटे बड़े अपडेट लाता रहता हैं। कुछ यूजर की क्वेरी को लेकर तो कुछ वेबसाइट की परफॉरमेंस को लेकर।

इन में एक अपडेट यूजर की क्वेरी पर फोकस करता है ताकि गूगल यूजर की Query को समझ कर रिलेवेंट रिजल्ट दे सके। मतलब जो यूजर जवाब ढूंढ रहा है वह उसे पहले क्लिक में ही मिल जाये।

हमे यह बात याद रखनी चाहिए की यूजर चाहता क्या है वह क्या ढूंढ रहा है उसके बेस पर आर्टिकल लिखना बेहतर होगा।

High Quality Content क्या है?

असल में एक हाई क्वालिटी कंटेंट वही होता है जो यूजर की Query को एक ही आर्टिकल में पूरी कर दे मतलब जो वो ढूंढ रहा है वो उसे एक पोस्ट में मिल जाता है वह High Quality Content कहलाता है।

एक हाई क्वालिटी कंटेंट अपने टॉपिक को असान तरीके से दर्शाता है। जिससे यूजर झटपट समझ जाये।

गूगल का उदेश्य क्या है यही ना की वह यूजर को 100% रिलेवेंट रिजल्ट दे जो उसे चाहिए। यूजर की क्वेरी को पूरा करने वाले कंटेंट को हाई क्वालिटी कंटेंट कहलाते है। 

यह कहना गलत नहीं होगा की जो सर्च इंजन में फर्स्ट पेज पर रैंक करने वाली साइट है सारी  हाई क्वालिटी कंटेंट वाली वेबसाइट है। 

अहम विषय: keyword kya hota hai

वैसे जब मैं गूगल के फर्स्ट पेज वाले किसी रिजल्ट को देखता हू तो मुझे उस टॉपिक पर सही और सटीक जानकारी मिलती है।

ऐसा क्यों है ?

क्युकी गूगल ने फ़िल्टर करके सही और सटीक जानकारी देने वाली पोस्ट को इंडेक्स किये हुए हैं जो यूजर की query को पूरा करने में सक्षम हैं। 

यही कारण है की गूगल अपने SERPs को बेहतर बनाने की कोशिश में लगा रहता है। 

कंटेंट की Quantity नहीं Quality मैटर करती है।

तो अब बात आती है एक High Quality Content लिखने की।

एक ब्लॉग या वेबसाइट चलाने वाले की इच्छा होती है की मेरा आर्टिकल सर्च इंजन में फर्स्ट पेज पर रैंक करे।

उसके लिए आपको एक High Quality Post तैयार करनी होगी।

एक हाई क्वालिटी कंटेंट लिखने के लिए कुछ बातो को ध्यान में रखना है फिर आप आपका हाई क्वालिटी कंटेंट तैयार है।

अहम विषय :

[bctt tweet=”High Quality Content कैसे लिखे” username=”a1jaankari”]

High Quality Content कैसे लिखे सीखें

1. Content Research 

यदि आपको उस टॉपिक पर नॉलेज ही जिस पर आप आर्टिकल लिख रहे है फिर आप कभी अच्छा नहीं लिख सकते।

अपने टॉपिक को बेहतर तरीके से एक्सप्लेन करने के लिए कंटेंट रिसर्च कीजिये। अब ज़रा सोचो आप एक ऐसा पोस्ट लिख रहे हो जिसके बारे में आपको सिर्फ कुछ ही बाते पता है। 

ऐसे में आप कंटेंट तो लिख लोगे लेकिन एक क्वालिटी कंटेंट लिख नहीं पाओगे।

क्युकी आपका कंटेंट ही अधूरा है हमे यूजर को Satisfy करना है इसके लिए हमे क्वालिटी कंटेंट के साथ कम्पलीट कंटेंट भी लिखना है। 

कम्पलीट कंटेंट क्या है ?

जिस टॉपिक पर आप ब्लॉग लिख रहे हो उससे जुड़ी सारी Important जानकारी को अपने कंटेंट में ऐड करे।

जब कभी यूजर आपके पोस्ट को पढ़ने के बाद फिर वही जानकारी किसी दूसरे पोस्ट पे जा के पढ़ रहा है। 

तो इसका मतलब है की आपकी पोस्ट में वो जानकारी हैं ही नहीं इसलिए यूजर दूसरे पोस्ट पर जाना पड़ रहा है।

इसलिए किसी भी टॉपिक पर आप लिख रहे है उन्हें पूरा कम्पलीट लिखे। जिससे अगर कोई यूजर आपकी पोस्ट पर आता है तो उसे कही और जाने की आवश्यकता ही ना पड़े।

2. Uniqueness 

आर्टिकल्स लिखना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन एक यूनिक आर्टिकल लिखना कठिन है।

अपनी पोस्ट को अलग दिखाने के लिए आप अपने अंदाज़ में ही लिखिए और जो आपके बोलने का तरीका है वही तरीका अपनी पोस्ट में यूज़ कीजिये। 

आपका आर्टिकल पढ़ने वाले को ऐसा लगना चाहिए की कोई सामने हमसे बात कर रहा है। इसका एक फायदा ये भी है की यूजर को पोस्ट पढ़ते समय बोरिंग फील नहीं होगा। 

मैं कहता हू की आप दुसरो के आर्टिकल कम ही पढ़े नहीं तो जब आप अपना पोस्ट लिखोगे तो उस पोस्ट की टोन आपके पोस्ट में आ जाएगी जिससे आपका पोस्ट उनसे मेल खाने लगेगा है।

ऐसे में आप एक 100% यूनिक आर्टिकल नहीं लिख पाओगे।

अहम विषय :

3. Implement 

अपने ब्लॉग या वेबसाइट को बेहतर रैंक करने के लिए हम गूगल पर तरह-तरह के तरीके ढूंढ़ते रहते है।

वो भी सही है लेकिन अब मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हू जो तरीके आप देखते और सुनते हो उसमे से आपने कितने तरीके अपनाये और कब तक अपनाये।

हाँ आप सही सोच रहे है मैं इम्प्लीमेंट की बात कर रहा हु। जो तरीके आप देखते और सुनते हो उसे इम्प्लीमेंट करना भी आपकी जिम्मेदारी है।

सिर्फ देखने और सुनने से काम नहीं चलेगा जब वो तरीके जब आप अपनाएंगे ही नहीं तो फायदा ही क्या ?

आपको पता ही नहीं चलेगा की चीज़े काम करती भी है या नहीं या फिर मैं यूही अपना समय बर्बाद कर रहा हू।

ब्लॉगिंग ऐसी फील्ड है जिसमे आपको तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता।

ब्लॉगिंग का पहला नियम ही पेशेन्स है। इसलिए चीज़ो खुद करके देखे आपको ज्यादा कुछ नया सीखने को मिलेगा।

सिर्फ पढ़ और देख लेने से आपको कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा जब तक इम्प्लीमेंट करना शुरू नहीं करते। 

4. Understanding User

हम अपने ब्लॉग पर कंटेंट यूजर के लिए लिखते है ऐसे में यूजर को क्या चाहिए यह जानना अति आवश्यक है। जब आप एक पोस्ट लिख देते हो SEO कर लेते हो उसके बाद पोस्ट को पब्लिश करने से पहले अपने आप से दो सवाल कीजिये।

पहला = जो मैने पोस्ट लिखी है क्या वो यूजर के काम की है ?
दूसरा = कितना फायदा होगा मेरी पोस्ट से यूजर को ?

यदि आपका इन सवालो का का जवाब ना है तो आपको यूजर के इच्छा को जानने में लग जाना चाहिए। इसके लिए आप उनके कमेंट का जवाब दीजिये कमेंट में देखे लोग आपसे  किस टॉपिक पर पोस्ट की डिमांड कर रहे है।

लोगो से अपने पोस्ट में सवाल कीजिये और उनके ओपनियन मांगे।

इससे आपको ये पता लग जायेगा की असल में लोग क्या ज्यादा ढूंढ रहे है।फिर आप उन पर आर्टिकल लिख सकते है। 

5. Build Trust

आप जो भी अपने ब्लॉग पोस्ट पर लिखते है क्या यूजर आपके कंटेंट की जानकारी पर भरोसा करेगा अगर नहीं तो आपको यूजर को विश्वास दिलाना होगा की जो आप अपने कंटेंट में बता रहे है वह 100% यूनीक है

इसके लिए आप ये कर सकते है की लोगो से बात करने की कोशिश करे।

फेसबुक पर ग्रुप बनाये एक Schedule बना ले फिर उस टाइम अपने क्लाइंट्स के साथ बातचीत कीजिये उन्हें भरोसा दिलाये की जो वह जानकारी कंटेंट में लिखते है कैसे लिखते है कितना समय लगाते है आदि। 

इससे होगा क्या लोग आपको जानने लगेंगे और आप पर भरोसा करने लगेंगे।

6. Ways that don’t work

आप मेरे इस पोस्ट तक पहुंचे है तो आपको ब्लॉगिंग में कुछ तो नॉलेज होगी ही ।आपको ये भी पता लगा होगा जो असल में लोग तरीके बताते है वह काम करते है या नहीं। इसे आप अपने Quality Content को बनाने के लिए इस बात का ज़िक्र कर सकते है।

अपने यूजर को अपने ब्लॉगिंग जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर करे उन्हें बताये की कुछ ऐसे तरीके भी जो बताते तो है पर असल में अब वह उतना काम नहीं करते। इससे आप यूजर को सटीक जानकारी दे रहे है

ऐसा करने पर यूजर का आपके ऊपर ट्रस्ट बिल्डअप होगा और अपने यूजर के टाइम को बचा सकते है जहाँ लगाने से उन्हें कुछ रिटन नहीं मिलता।

7. Check Spellings

एक High Quality Content ऐसे ही बन जाता कंटेंट में यूज़ गए वर्ड्स के स्पेलिंग को सही रखे गलत वर्ड्स होने से गूगल आपके पोस्ट को Quality कंटेंट नहीं मानेगा। कंटेंट को पब्लिश करने से पहले अपनी सारी पोस्ट की स्पेलिंग को जरूर चैक कर ले। 

इसके लिए पॉपुलर टूल Grammarly यूज़ कर सकते है जो आपकी काफी हेल्प करेगा।मैं खुद इसे पेर्सनली यूज़ करता हूँ। 

जरूरी नोट : आर्टिकल पब्लिश करने से पहले आप अपना आर्टिकल Plagiarism checker में चैक जरूर कर ले।

यह टूल आपको बताता है की अपना आर्टिकल कितने परसेंट यूनिक है।

आपके लिए कुछ है

Bonus Tip

अपने टाइटल में नंबर और ब्रैकेट्स का यूज़ कीजिये और टाइटल को अट्रैक्टिव बनाये जिससे यूजर टाइटल देख कर इग्नोर ही ना कर पाए।

70% users आपके टाइटल को देखते है और उसमे से केवल 20% ही क्लिक करते है ऐसे में आपका टाइटल अट्रैक्टिव नहीं होगा तो भूल जाइये कोई आपके पोस्ट पर आयेगा।

अब बारी आपकी है

मैं आपसे कुछ सुनना चाहता हूँ

क्या आप तैयार है इन 7 Strategies को अपनाने के लिए ?

नीचे कमेंट में बताये मैं इंतजार करूंगा।

मुझे उम्मीद है आपको एक ” High Quality Content kaise likhe “आपको समझ आ गया होगा। यूजर की Query को पूरा करने वाला कंटेंट ही Quality Content होता है।

वैसे हम फेसबुक पर एक ग्रुप बना रहे है आप जॉइन कर सकते है जिसमे आपको ब्लॉगिंग से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी मिलेगी। Jaankari Me Aage 

Spread the love

Leave a Reply